दुर्गा के निलंबन पर फेसबुक पर टिप्पणी करने वाले दलित शिक्षाविद गिरफ्तार |
![]() |
Wednesday, 07 August 2013 10:58 |
![]() दलितों की समस्याओं को लेकर विभिन्न पुस्तकें लिखने वाले भारती ने फेसबुक पर अपने पोस्ट में लिखा कि गौतम बुद्ध नगर की एसडीएम को एक मस्जिद की दीवार कथित रूप से ढहाने पर निलंबित किया गया। भारती ने कहा कि रामपुर में हाल में एक मदरसा ढहाया गया और इसके प्रबंधक को सलाखों के पीछे डाल दिया गया लेकिन मदरसे को ढहाने के लिए नियुक्त अधिकारियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई। सू Þाों ने कहा कि मदरसा इसलिए ढहाया गया भारती ने अपने पोस्ट में लिखा कि शहरी विकास मंत्री आजम खान की इच्छा के अनुसार काम होता है, कानून के अनुसार नहीं। शिकायत में आजम खान के पीआरओ फसहत अली खान ने आरोप लगाया कि भारती ने यूपी के मंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की है। पुलिस ने कहा कि शिकायत पर भारती के खिलाफ सिविल लाइंस पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया और उन्हें गिरफ्तार किया गया। भारती को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट वीके पाण्डेय की अदालत में पेश किया गया जिन्होंने उन्हें जमानत दे दी। भाषा आपके विचार |