आचार संहिता उल्लंघन के मामले में पार्टियों के खिलाफ 200 से अधिक एफआईआर |
![]() |
Wednesday, 16 October 2013 11:33 |
![]() आयोग के आंकड़ों के अनुसार 4 अक्तूबर को चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही आदर्श आचार संहिता प्रभाव में आने के बाद से 219 प्राथमिकी दर्ज की गयी हैं। सबसे ज्यादा 79 प्राथमिकी आप के खिलाफ हैं। इसके बाद 56 मामले भाजपा के खिलाफ, 53 मामले कांग्रेस के खिलाफ, 21 मामले बसपा के खिलाफ और 26 मामले अन्य मामले दिल्ली संपत्ति विरूपण रोकथाम अधिनियम, जन प्रतिनिधित्व अधिनियम और पुस्तक पंजीकरण अधिनियम की अनेक धाराओं के तहत दर्ज किए गए हैं। मुख्य नोडल अधिकारी (आदर्श आचार संहिता) अंकुर गर्ग ने कहा, ‘‘उल्लंघन के सभी मामले प्राथमिकी में तब्दील नहीं होते और उल्लंघन के अनुरूप कार्रवाई की जाती है।’’ प्राथमिकियों के अलावा उल्लंघन के करीब 200 मामले भी दर्ज किए गए हैं। (भाषा) आपके विचार |