सबसे खुशनुमा नहीं होता हनीमून पीरियडः अध्ययन |
![]() |
Monday, 03 December 2012 15:51 |
मेलबर्न। हनीमून पीरियड को खुशहाल वैवाहिक जीवन की शुरूआत का प्रतीक मानने वाले लोगों के लिए एक बुरी खबर है कि नव विवाहित दंपति अपने विवाह के पहले साल सबसे ज्यादा नाखुश रहते हैं। एक नए अध्ययन में यह बात कही गयी है। मुख्य अध्ययनकर्ता मेलिसा विनबर्ग ने कहा, ‘‘यह थोड़ा अप्रत्याशित है क्योंकि आम धारणा यह है कि नवविवाहित जोड़े सबसे अधिक खुश रहते हैं जबकि असल में ऐसा नहीं है।’’ विनबर्ग ने कहा कि लोग कल्पना करते हैं कि उनकी शादी का दिन उनकी जिंदगी का सबसे खुशनुमा दिल होगा। वह दिन आता है, लोग बहुत खुश रहते हैं, लेकिन धीरे-धीरे यह खुशी कम होने लगती है। एक अन्य अध्ययन में भी इस तथ्य का समर्थन किया गया है और कहा गया कि शादी के दूसरे या तीसरे साल दंपति की खुशी बढ़ने लगती है। शोधकर्ताओं ने बताया कि विवाहित लोग अवविवाहित, तलाकशुदा आदि लोगों से अधिक खुश रहते हैं। वहीं विवाहित महिलाएं विवाहित पुरूषों की तुलना में अधिक खुश रहती हैं। (एजेंसी)
आपके विचार |