Tuesday, 16 September 2014 10:54 |

नई दिल्ली, जनसत्ता। 'देसी गर्ल' से 'बॉक्सर' बन चुकी प्रियंका चोपड़ा इन दिनों काफी उत्साहित हैं।
प्रियंका असम के पूर्वोत्तरी शहर गुवाहाटी के दौरे को लेकर उत्साहित हैं।
प्रियंका ने अपनी फिल्म 'मेरी कॉम' में दमदार अभिनय कर सबको चौंका दिया है।
दर्शकों से
लेकर बॉलीवुड के कई बड़े सितारें प्रियंका की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। 
प्रियंका ने अपने सोशल साइट ट्विटर पर लिखा, "गुवाहाटी के लिए निकल रही हूं, देश के पूर्वोत्तरी भाग में जाने के लिए बहुत खुश हूं। विशेषकर 'मेरी कॉम' के बाद, कई तरह से उत्साहित हूं।"
|