Monday, 08 September 2014 13:13 |

मुंबई। शेयर बाजार में दो दिनों से जारी गिरावट आज थम गई और अन्य एशियाई बाजारों में तेजी के बीच फंडों व छोटे निवेशकों की सतत लिवाली से बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स 154 अंक की बढ़त के साथ खुला। तीस शेयरों वाला सेंसेक्स 154.32 अंक मजबूत होकर 27,181.02 अंक पर खुला। इस दौरान, तेल व गैस और पूंजीगत सामान बनाने
वाली कंपनियों के शेयरों में तेजी का रच्च्ख रहा। इससे पिछले दो कारोबारी सत्रों में सेंसेक्स 113.24 अंक टूटा था। इसी तरह, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 45.45 अंक की बढ़त के साथ 8,132.30 अंक पर खुला। (भाषा)
|