Friday, 05 September 2014 16:34 |

नई दिल्ली। शिक्षक दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश भर के बच्चों की क्लास लेनी शुरू कर दी है। उन्होंने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि जो पीढि़यों की सोचते हैं, वे लोग इंसान बोते हैं। मोदी ने छात्रों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं देते हुए इस बात पर हैरानी जताई कि अच्छे छात्र शिक्षक बनने से क्यों कतराते हैं। दिल्ली के मानेकशा ऑडिटोरियम में मोदी ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्र के विकास को जन आंदोलन बनाने की जरूरत है। स्टूडेंट्स को संबोधित करना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। आज सारी दुनिया में अच्छे टीचर्स की
मांग है। उन्होंने कहा कि महापुरुषों के जीवन में शिक्षकों का बड़ा योगदान रहा है। जो पीढि़यों के बारे में सोचते हैं, वो इंसान बोते हैं।
गांवों में एक समय सबसे आदरणीय शिक्षक हुआ करते थे। टीचर्स से बच्चों का अपनापन होता है। हमारे देश के बच्चों में आगे बढ़ने का काफी सामर्थ्य है।
|