Thursday, 04 September 2014 13:06 |

मुंबई। शेयर बाजार में 8 दिन से जारी तेजी आज थमती सी दिखी। उच्च स्तर पर रीयल्टी, कैपिटल गुड्स, इंफ्रा और तेल व गैस शेयरों में मुनाफा वसूली से बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स 74 अंक की गिरावट के साथ खुला। पिछले आठ सत्रों में 825 अंक की बढ़त हासिल करने वाला बीएसई सेंसेक्स आज 74.28 अंक नीचे 27,065.66 अंक पर खुला।
इसी तरह, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 25.55 अंक नीचे 8,089.05 अंक पर खुला। ब्रोकरों ने कहा कि उच्च स्तर पर मुनाफा वसूली के अलावा अन्य एशियाई बाजारों में नरमी के रूख से बाजार की धारणा प्रभावित हुई। (भाषा)
|