Monday, 25 August 2014 12:29 |

गोल्ड कोस्ट (ऑस्ट्रेलिया)। अमेरिका की केटी लेडस्की ने रविवार को यहां पैन पैसेफिक तैरीकी चैंपियशिप में 1500 मीटर फ्रीस्टाइल में अपने ही पिछले रेकार्ड में सुधार करके दो दिन में दूसरा विश्व रेकार्ड बनाया।
इस 17 साल की स्कूली छात्रा ने 15 मिनट 28.36 सेकंड में दूरी पार करके अपना पांचवां स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने लगभग छह सेकंड से अपने पिछले रेकार्ड में सुधार किया। उन्होंने इसी साल जून में 15 मिनट 34.23 सेकंड का पिछला रेकार्ड बनाया था। लेडेस्की ने शनिवार को 400 मीटर फ्रीस्टाइल में तीन मिनट 58.57 सेकंड का
समय लेकर नया विश्व रेकार्ड बनाया था। इस स्पर्धा में भी उन्होंने अपने पिछले रेकार्ड को ही 0 . 49 सेकंड के अंतर से तोड़ा था। इस किशोरी के नाम पर अब 400 मीटर, 800 मीटर और 1500 मीटर के विश्व रेकार्ड हैं। वह अमेरिका की लंबी दूरी की धाविका जेनेट इवांस के बाद पहली महिला खिलाड़ी हैं जिनके नाम पर एक समय में तीन विश्व रेकार्ड दर्ज हैं। (एएफपी)
|