Monday, 18 August 2014 16:38 |

मुंबई। जोया अख्तर निर्देशित फिल्म ‘‘दिल धडकने दो’’ की टीम यूरोप में शूटिंग के बाद दूसरे चरण की शूटिंग के लिए मुंबई लौट आई है। यूरोप में शूटिंग पोत लाइनर डेक 7 पर 17 मई से शुरू हुई थी। इसकी शूटिंग फ्रांस, स्पेन, ट्यूनीशिया और इटली के अलावा तुर्की में भी हुई। इस फिल्म में फरहान अख्तर, प्रियंका चोपड़ा, अनुष्का शर्मा, रणवीर सिंह, अनिल कपूर भी काम कर
रहे हैं। अनुष्का ने ट्विटर पर लिखा है कि ‘‘दिल धडकने दो’’ की मुंबई में शूटिंग शुरू हो गई। इस फिल्म के सितंबर में पूरा होने और अगले साल प्रदर्शित होने की संभावना है। (भाषा)
|