Thursday, 13 February 2014 12:16 |
नई दिल्ली, जनसत्ता। बेंगलुरु में आईपीएल-7 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी आज दूसरे दिन भी शुरू हो चुकी है।
नीलामी के दूसरे दिन फ्रेंचाइजियों ने अपनी कमर कस ली है।
ऑक्शन के पहले दिन 8 फ्रेंचाइजियों ने कुल 70 खिलाड़ियों को खरीदा था। एक ओर जहां युवराज को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 14 करोड़ रुपए में खरीद लिया, तो वहीं दिल्ली डेयरडेविल्स ने विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश
कार्तिक को 12.5 करोड़ रूपए में खरीदा।
सूत्रों की मानें तो युवराज को 14 करोड़ में खरीदे जाने पर विजय माल्या नाराज भी हो गए।
|