Saturday, 14 December 2013 14:07 |
श्रीनगर। कश्मीर घाटी में शीत लहर के जारी रहने पर मशहूर डल झील के कुछ हिस्से और अन्य जलस्रोत जम गए हैं। कल रात श्रीनगर का तापमान शून्य से 3.7 डिग्री नीचे रहा, जो कि इस मौसम का अब तक का सबसे कम तापमान है।
मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि श्रीनगर शहर ने इस मौसम की सबसे ठंडी रात देखी, जब तापमान घटकर शून्य से 3.7 डिग्री नीचे चला गया। कल तापमान इससे 0.2 डिग्री ज्यादा था।
शहर में एक सप्ताह तक तापमान शून्य के आसपास बने रहने पर
अब डल झील के कुछ हिस्से और अन्य जलस्रोत जम गए हैं।
लद्दाख के न्यूनतम तापमान में एक डिग्री से ज्यादा की गिरावट आई। यह गिरावट पिछले मौसम के न्यूनतम तापमान से एक डिग्री कम यानी शून्य से 14.2 डिग्री नीचे था।
इस मौसम के सबसे कम तापमान के रूप में यह राज्य का सबसे ठंडा स्थान बना हुआ है।
(भाषा)
|