Wednesday, 04 December 2013 22:45 |
लाहौर। पाकिस्तान के तेज गेंदबाज वहाब रियाज के खिलाफ पुलिस ने निकाह के अत्यधिक जश्न से जुड़े स्थानीय कानून के उल्लंघन पर मामला दर्ज किया है।
शनिवार को शादी करने वाले इस 28 वर्षीय तेज गेंदबाज को गुरूवार को लाहौर जिला मजिस्ट्रेट अधिकारियों ने उनके घर में छापा मारकर आरोपी बनाया था।
पंजाब सरकार ने
पिछले महीने रात दस बजे के बाद शादी के समारोह पर प्रतिबंध लगा दिया था। इसके अलावा एक से अधिक व्यंजन परोसने पर भी प्रतिबंध था।
(भाषा)
|