Monday, 02 December 2013 12:46 |
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में चार दिसम्बर को विधानसभा चुनाव वाले दिन दिल्ली मेट्रो ट्रेन का परिचालन तड़के चार बजे से ही शुरू हो जाएगा।
चुनाव ड्यूटी में तैनात कर्मचारियों की सुविधा के लिए ट्रेनें सभी लाइनों पर सुबह पांच बजे तक आधे घंटे के अंतराल पर चलेंगी।
डीएमआरसी के एक प्रवक्ता ने बताया
कि सुबह पांच बजे के बाद मेट्रो ट्रेनें पूरे दिन सभी लाइनों पर सामान्य समयसारिणी से चलेंगी।
(भाषा)
|