Monday, 18 November 2013 11:17 |
जनसत्ता ब्यूरो
नई दिल्ली। अभिनेत्री वहीदा रहमान को 20 नवंबर को भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में वर्ष की भारतीय फिल्म हस्ती के शताब्दी पुरस्कार से नवाजा जाएगा।
भारत सरकार ने भारतीय सिनेमा के सौ वर्ष पूरे होने पर यह पुरस्कार शुरू किया है। ‘गाइड’ और ‘साहब बीबी और गुलाम’ जैसी फिल्मों में शानदार अभिनय के लिए पहचानी जाने वालीं 77 वर्षीय अभिनेत्री को इस फिल्म महोत्सव के पहले दिन भारतीय सिनेमा को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा।
पांच सदस्यीय जूरी ने सर्वसम्मति से वहीदा का नाम चुना। इस
सम्मान में उन्हें एक प्रशस्ति पत्र, एक प्रमाण पत्र, एक पदक, एक शाल और 10 लाख रुपए का नकद पुरस्कार मिलेगा। इस साल से यह पुरस्कार भारतीय सिनेमा में योगदान के लिए फिल्मी दुनिया की हस्तियों को हर साल दिया जाएगा। रहमान को वर्ष 1972 में पद्मश्री और 2011 में पद्म भूषण से अलंकृत किया जा चुका है।
|