Saturday, 16 November 2013 09:46 |
चंडीगढ़। पंजाब पुलिस के 22 वरिष्ठ अधिकारियों का आज रात तबादला कर दिया गया। इसमें लुधियाना और जालंधर के पुलिस आयुक्त भी शामिल हैं।
एक आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि जिन लोगों का तबादला किया गया है उनमें जालंधर और लुधियाना के पुलिस आयुक्त, आईजीपी, डीआईजी, एसएसपी और डीसीपी शामिल हैं।
जालंधर के पुलिस आयुक्त राम सिंह
को चंडीगढ़ में आईजीपी यातायात पंजाब के रूप में पदस्थापित किया गया है जबकि लुधियाना के पुलिस आयुक्त परमजीत सिंह गिल का तबादला करके पटियाला में आईजीपी, जोनल के तौर पर पदस्थापित किया गया है।
(भाषा)
|