Tuesday, 12 November 2013 09:23 |
जनसत्ता संवाददाता
नई दिल्ली। कांग्रेस ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए अपने 56 उम्मीदवारों की सूची सोमवार को जारी कर दी। इसमें सभी मंत्रियों सहित 42 वर्तमान विधायकों को पार्टी टिकट दिया गया है।
इस सूची में मुख्यमंत्री शीला दीक्षित का प्रभाव देखने को मिला है, जो स्वयं नई दिल्ली से चुनाव मैदान में उतरेंगी और चौथी बार अपनी सरकार के लिए जनादेश मांगेंगी।
शीला जहां सभी मौजूदा विधायकों को पार्टी टिकट देने की वकालत कर रही थीं वहीं दिल्ली कांग्रेस प्रमुख जयप्रकाश अग्रवाल ने कुछ पार्टी विधायकों के नाम पर विरोध किया था।
|