Wednesday, 16 October 2013 11:33 |
नई दिल्ली। दिल्ली निर्वाचन आयोग के अनुसार शहर में आदर्श आचार संहिता के कथित उल्लंघन के मामलों में अनेक राजनीतिक दलों के खिलाफ 219 प्राथमिकी दर्ज की गई हैं और अधिकतम मामले आम आदमी पार्टी के खिलाफ हैं।
आयोग के आंकड़ों के अनुसार 4 अक्तूबर को चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही आदर्श आचार संहिता प्रभाव में आने के बाद से 219 प्राथमिकी दर्ज की गयी हैं। सबसे ज्यादा 79 प्राथमिकी आप के खिलाफ हैं। इसके बाद 56 मामले भाजपा के खिलाफ, 53 मामले कांग्रेस के खिलाफ, 21 मामले बसपा के खिलाफ और 26 मामले अन्य
राजनीतिक दलों के विरूद्ध हैं। मामले दिल्ली संपत्ति विरूपण रोकथाम अधिनियम, जन प्रतिनिधित्व अधिनियम और पुस्तक पंजीकरण अधिनियम की अनेक धाराओं के तहत दर्ज किए गए हैं। मुख्य नोडल अधिकारी (आदर्श आचार संहिता) अंकुर गर्ग ने कहा, ‘‘उल्लंघन के सभी मामले प्राथमिकी में तब्दील नहीं होते और उल्लंघन के अनुरूप कार्रवाई की जाती है।’’ प्राथमिकियों के अलावा उल्लंघन के करीब 200 मामले भी दर्ज किए गए हैं। (भाषा)
|