Wednesday, 24 July 2013 11:57 |
वाशिंगटन। भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में बमियान बुद्ध की प्रतिकृति स्थापित करने की इच्छा जाहिर की है।
कुशीनगर में ही गौतम बुद्ध को उनकी मृत्यु के पश्चात परिनिर्वाण प्राप्त हुआ था। सिंह इस वक्त अमेरिका की पांच दिवसीय यात्रा पर हंै। फाउंडेशन फॉर इंडिया एंड डायस्पोरा स्टडीज., अमेरिका भारत राजनैतिक कार्रवाई समिति :यूएस इंडिया पॉलिटिकल एक्शन कमेटी: और अमेरिकी विदेश नीति परिषद :अमेरिकन फॉरेन पॉलिसी काउंसिल: द्वारा कल कैपिटॅल हिल में संयुक्त रूप से आयोजित अफगान नीति पर अपने व्याख्यान के दौरान उन्होंने अपनी इच्छा जाहिर की। बमियान बुद्ध वास्तव में छठी शताब्दी की बुद्ध की दो प्रतिमाएं हैं जिनमें बुद्ध खडेÞ हुए हैं। इन प्रतिमाओं को मध्य अफगानिस्तान के हजारजत क्षेत्र
में बमियान घाटी में एक चट्टान में उकेरा गई थीं। इन प्रतिमाओं को तालिबान ने अपने शासन के दौरान क्षतिग्रस्त कर दिया था। सिंह ने अफगानिस्तान में अपने भाषण में कहा, ‘‘मैं इस बात पर ध्यान दिलाना चाहूंगा कि मैं भारत के सर्वाधिक आबादी वाले राज्य उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री था तब ही वर्ष 2001 में अफगानिस्तान के सबसे प्रतिष्ठित और ऐतिहासिक स्थल बमियान में तालिबान के कट्टरपंथी शासन के दौरान बौद्ध प्रतिमा को क्षतिग्रस्त किया गया था। भगवान बुद्ध की यह प्रतिमा विश्व की सबसे बड़ी प्रतिमा थी।’’
|