|
Friday, 19 July 2013 10:28 |
मुंबई। फिल्म निर्देशक सुजीत सरकार अमिताभ बच्चन के साथ एक वृत्तचित्र पर काम कर रहे हैं, जिसमें सदी के इस महानायक के जीवन के उतार चढ़ाव को दर्शाया गया है। ‘विकी डोनर’ से चर्चा में आए सरकार ने इससे पहले बच्चन के साथ ‘शूबाइट’ फिल्म में काम किया। यह फिल्म अभी रिलीज नहीं हुई है। इसके अलावा टेलीविजन के कुछ कमर्शियल्स में भी दोनो ने काम किया। सरकार का कहना है कि इस वृत्तचित्र के जरिए वह 70 वर्ष के हिंदी फिल्मों के शहंशाह के प्रति अपना सम्मान व्यक्त करना
चाहते हैं। सरकार ने कहा, ‘‘मैं बच्चन साहब के साथ एक वृत्तचित्र बना रहा हूं। यह उनके और उनकी जीवन यात्रा के बारे में है। यह मेरा उनके प्रति सम्मान है। इसमें कुछ समय लगेगा।’’ सरकार का कहना है कि वह एक बायोपिक पर भी काम कर रहे हैं। उनके अनुसार यह बायोपिक किसी ऐसे व्यक्ति पर आधारित है जो हालिया इतिहास का हिस्सा है। वह व्यक्ति एक किवंदती है। भाषा
|