|
Tuesday, 16 July 2013 15:27 |
मुंबई। आगामी फिल्म ‘हे भोलेनाथ’ के निर्माताओं ने फैसला किया है कि फिल्म से अर्जित होने वाली राशि का कुछ हिस्सा वह उत्तराखंड के बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए देंगे।
एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि ‘हे भोलेनाथ’ निर्माता संजय राय की पहली हिन्दी फिल्म है जो कवि विद्यापति के जीवन और भगवान शिव पर आधारित है। हिमालयी राज्य के बाढ़ पीड़ितों को यह फिल्म समर्पित करते हुए निर्माता ने घोषणा की
है कि फिल्म के टिकटों की बिक्री से होने वाले लाभ का 21 फीसदी हिस्सा उत्तराखंड राहत कोष को दिया जाएगा। फिल्म का निर्देशन संतोष बादल ने किया है और हर विभाग में नए लोग हैं। हाल ही में फिल्म का आॅडियो रिलीज किया गया है। फिल्म 2 अगस्त को रिलीज होगी। (भाषा)
|