|
Tuesday, 16 July 2013 15:25 |
मुंबई। अभिनेता शाहिद कपूर मानते हैं कि अकेले होना भी कम चुनौतीपूर्ण नहीं है। यहां जारी एक बयान में शाहिद ने कहा है ‘अकेले होने की अपनी चुनौतियां हैं। ऐसे में हर उस लड़की के साथ आपका रिश्ता जोड़ दिया जाता है जिससे आप मिलते हैं।’ करीना कपूर से अलगाव के बाद 32 वर्षीय शाहिद का नाम नर्गिस
फाखरी, बिपाशा बसु, अनुष्का शर्मा और हाल ही में हुमा कुरैशी तक से जोड़ दिया गया। शाहिद ने कहा ‘मुझे अंदाजा नहीं है कि ये कहानियां कहां से गढ़ी जाती हैं। मैं हुमा से केवल दो बार ही मिला हूं।’ भाषा
|