|
Monday, 15 July 2013 11:01 |
अबुजा। नाइजीरिया में भारत के उच्चायुक्त महेश सचदेव ने बताया कि अमेरिका को पीछे छोड़ कर भारत नाइजीरिया से सबसे ज्यादा कच्चा तेल खरीदने वाला देश बन गया है।
उन्होंने कहा कि हाल के आंकड़े बताते हैं कि भारत पिछले तीन महीनों से नाइजीरिया से अमेरिका के मुकाबले ज्यादा
कच्चा तेल खरीद रहा है । उन्होंने कहा कि भारत नाइजीरिया की अर्थव्यवस्था को सुधारने के लिए उसके साथ इसी तरह से सहयोग जारी रखेगा । (भाषा)
|