Tuesday, 14 May 2013 21:58 |
ढाका। बांग्लादेश में आठ मंजिला इमारत के ढहने के बाद शुरू किया गया बचाव एवं राहत अभियान आज पूरा हो गया। इस मौके पर की गई दुआ में हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए। इमारत हादसे में 1,127 लोगों की मौत हुई है।
पीड़ितों के लिए हुई दुआ में बांग्लादेशी सरकार के कई मंत्री और वरिष्ठ नेता मौजूद थे। यह हादसा ढाका के निकट सावर इलाके में बीते 24 अप्रैल को हुआ था। अधिकारियों का कहना है कि 20
दिन के तलाशी अभियान के बाद भी कम से कम 176 लोग लापता हैं। पूरे अभियान के दौरान 2,444 लोगों को जीवित बाहर निकाला गया। पुलिस ने इमारत ढहने के मामले में अब तक 12 लोगों को गिरफ्तार किया है। इसमें इमारत का मालिक और चार कपड़ा फैक्टरियों के मालिक शामिल हैं। भाषा
|