Thursday, 29 November 2012 17:56 |

लंदन। गृहकार्य क्या समय की बर्बादी है? जी हां, हाल में किये गये एक नये अध्ययन के मुताबिक अधिक गृहकार्य आपको बेहतर परिणाम देने में सहायक नहीं है।
शोधकर्ताओं ने अपने अध्ययन में दसवीं जमात के 18,000 से अधिक छात्रों को शामिल किया। अध्श्श्न का उद्देश्य यह पता लगाना था कि घर में अतिरिक्त पढ़ाई से क्या परीक्षा परिणाम पर कोई असर पड़ता है। डेली मेल में प्रकाशित खबर
के मुताबिक, शोधकर्ताओं ने पाया कि अधिक गृह कार्य करने से बच्चों को मानक परीक्षा में भले ही मदद मिलती हो, लेकिन इससे उनके ग्रेड पर कोई फर्क नहीं पड़ता। अमेरिका में शर्लट्सविल स्थित वर्जिनिया विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने पाया कि अधिक गृहकार्य में की जाने वाली मेहनत बेहतर गे्रड पाने में मददगाार नहीं होती है।
|